Crime News: पत्नी ने खाना बनाने से मना किया तो बैट सिर में मारकर की हत्या

उत्तराखंडCrime News: पत्नी ने खाना बनाने से मना किया तो बैट सिर में...

Date:

देहरादून। देहरादून के डालनवाला में बलवीर रोड पर विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई। विवाहिता की हत्या का आरोप उसके पति पर है। पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी पति बर्गर का ठेला लगता था। उसी ने पत्नी की हत्या की है।  बताया जाता है कि रामसिंह और उसकी पत्नी ऊषा में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। गत सोमवार की रात को ऊषा ने खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया था। इसके बाद ऊषा बिना खाना बनाए ही सोने चली गई थी। देर रात करीब साढ़े 3 बजे रामसिंह ने पत्नी ऊषा के सिर पर क्रिकेट बैट मारकर उसको घायल कर दिया।

आरोपी पति रामसिंह ने जिस समय उस पर हमला किया ऊषा सो रही थी। ऊषा को बचाव का कोई मौका नहीं मिला और वह मौके पर ही मर गई। इसके बाद आरोपी पति खुद 108 के माध्यम से उसे अस्पताल ले गया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related