Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Corona Virus Update : 449 नए मरीज मिले, नौ संक्रमितों की मौत


Uttarakhand Corona Virus Update :  449 नए मरीज मिले, नौ संक्रमितों की मौत

1504 हो गयी उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या
90,616 हो गयी राज्य में कोरेाना संक्रमितों की संख्या

देहरादून। सोमवार को कोरोना के खौफ से मिली थोड़ी राहत के बाद संक्रमण के आंकड़े भयावह हो रहे हैं। सोमवार को पांच महीनों के बाद संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी और 205 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। मगर इसके बाद संक्रमितों की संख्या फिर से खौफ पैदा कर रही है। आज 449 नए कोरोना संक्रमित मिले और 9 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90,616 और मरने वालों का आंकड़ा 1504 हो गया है।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 157, नैनीताल में 108, पिथौरागढ़ में 38, हरिद्वार 38, यूएस नगर में 23, अल्मोड़ा में 17, उत्तरकाशी जिले में 14, चमोली में 11, चम्पावत में 11, पौड़ी में 9, बागेश्वर में 8, रुद्रप्रयाग में 8, टिहरी में 8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 91.56 प्रतिशत जबकि संक्रमण की दर 5.13 प्रतिशत हो गई है।

नये साल के जश्न में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका

नये साल का जश्न मनाने के लिये उत्तराखंड में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। ऐसे में नये साल की खुशियां मनाते लोगोें में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका ने प्रशासन को चिंता में डाला हुआ है। लेकिन साल भर से आर्थिक संकटों का सामना कर रहे पर्यटन उद्योग को नुकसान होने के अंदेशे ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने से रोका हुआ है। अब नये साल का जश्न हो जाने के बाद ही कोरोना संक्रमण से हुए नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।

Exit mobile version