देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से हालात खराब हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से पांच मरीज की हालात गंभीर है। अभी प्रदेश में 160 मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले रविवार को प्रदेश में 30 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। कोरोना संक्रमण को लेकर राजधानी देहरादून हालात खरा हैं। सबसे अधिक संक्रमित मरीज देहरादून में ही मिल रहे हैं। भेजे गए कोरोना संक्रमण की जांच के दौरान 644 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। मिले कोरोना संक्रमितों में देहरादून में 11, नैनीताल तीन, हरिद्वार दो, अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक—एक कोरोना संक्रमित मिला है।
Read also: Corona virus India: तेजी से बढ़ रही नए संक्रमितों की संख्या,24 घंटे में 18 मौतें
राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे के भीतर एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। पांच मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। राजधानी देहरादून में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। सेंपल के आधार पर प्रदेश में संक्रमण दर इस समय 1.93 फीसदी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1553 सेंपलों जांच के लिए गए थे। इनमें से 1523 सेंपल निगेटिव आए हैं। जबकि पांच जिलों में 30 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इनमें से देहरादून में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
