Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Chunav 2022: रविवार को उठेगा नए मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा, होगी विधायक दल की बैठक


Uttarakhand Chunav 2022: रविवार को उठेगा नए मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा, होगी विधायक दल की बैठक

देहरादून। उत्तराखंड विधान सभा चुनाव (Uttarakhand Legislative Assembly Election) में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई भाजपा के विधायक दल की बैठक कल यानी रविवार को होगी। जिसमें भाजपा विधायक, विधायक दल का नेता चुनेंगे। वहीं इसी बैठक में ही रविवार को राज्‍य के नए मुख्‍य‍मंत्री के चेहरे से पर्दा उठेगा।

Read also: बिहार : बोचहां उपचुनाव के लिए भाजपा ने बेबी कुमारी को बनाया प्रत्याशी, वीआईपी अड़ी

इस दौरान भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को देहरादून पहुंचने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वैसे तो बैठक आज होनी थी लेकिन आज शनिवार को कुमाऊं मंडल में होली मनाई जा रही है। इस कारण भाजपा ने निर्वाचित विधायकों को कल रविवार को देहरादून पहुंचने के आदेश दिए।

रविवार को आयोजित होने वाली इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक की दिल्ली से वापसी हो चुकी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) उत्तराखंड के पर्यवेक्षक हैं। जबकि विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक हैं।

Read also: कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम में बाबा के किए दर्शन, खेली होली

मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं ये चेहरें :

मुख्यमंत्री पद की दौड में जो 12 चेहरे शामिल हैं उनमें निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाक्‍टर धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल,बंशीधर भगत और महिला कोटे से रेखा आर्य शामिल हैं।

Exit mobile version