Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड: नैनीताल-मसूरी आने वाली 5,000 गाड़ियां बैरंग वापस, सैलानी मायूस


उत्तराखंड: नैनीताल-मसूरी आने वाली 5,000 गाड़ियां बैरंग वापस, सैलानी मायूस

नई दिल्ली: उत्तराखंड में नैनीताल और मसूरी की तरफ आने वाली लगभग 5 हजार से ज्यादा गाड़ियों को वापस भेज दिया गया है जिनपर कोविड गाइड लाइन्स के अनुसार कागजात, होटल रिजर्वेशन आदि नहीं थे. ऐसी ही हालत मशहूर पर्यटक स्थल धनौल्टी की भी है.

दरअसल देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आते ही पर्यटकों की भीड़ पहाड़ों की तरफ उमड़ पड़ी, जिसके बाद प्रशासन की ओर से सख्ती की गई थी. प्रशासन की सख्ती का असर न केवल पर्यटकों पर पड़ रहा है बल्कि उन लोगों पर भी पड़ रहा है जिनकी रोजी-रोटी पर्यटन पर चलती है. धनौल्टी में भी लगभग अलग-अलग जगह से आने वाले 10,000 से ज्यादा लोग यहां तक पहुंचने से वंचित हो गए हैं.

बीते दिनों नैनीताल प्रशासन ने आदेश जारी कर आने वाले पर्यटकों के लिए तीन शर्तें रखी थीं. पहली शर्त ये थी कि यहां आने वाले पर्यटकों को देहरादून सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. दूसरी ये कि 72 घंटे से पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए और तीसरी शर्त थी कि होटल में रिजर्वेशन होना चाहिए.

Exit mobile version