लखनऊ: राजधानी को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ( Traffic department) ने चौराहों से 50 मीटर के दायरे में ऑटो, टैंपो, विक्रम और ई—रिक्शा खड़ा कर सवारी भरने और उतारने वालों के लिए लक्ष्मण रेखा बनाई है। एक अप्रैल से डिपार्टमेंट की लक्ष्मण रेखा सवारी वाहनों पर चालान का प्रहार करेगी। इसके अलावा सवारी गाड़ियों को सीज भी किया जा सकता है। इस रणनीति के तहत डिपार्टमेंट ने प्रमुख चौराहों पर पीली पट्टी से लक्ष्मण रेखा बनाई है। जिसमें पीली पट्टी के बाहर खड़ी गाडियों और उल्टी दिशा में चलने व सिग्नल तोड़ने वालों का ऑटोमेटिक चालान होगा।
Read also: तुर्की: टनल के अंदर ट्रैफिक जाम में 30 लोग घायल
लक्ष्मण रेखा की निगरानी करेगी थाना पुलिस
दरअसल डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि राजधानी के ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एक अप्रैल से चौराहों के 50 मीटर तक कोई भी सवारी गाड़ी खड़ी नहीं हो सकेगी। जबकि पांच चौराहों पर उल्टी दिशा और सिग्नल तोड़ने वालों का ऑटोमेटिक चालान होगा। इस रणनीति को सफल बनाने के लिए आईटीएमएस को दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसमें व्यस्तम चौराहों और तिराहों से मजह 50 मीटर की दूरी पर गाडियों को खड़ा करने का तय स्थान दिया करे। जिसमें किसी की भी मनमानी नहीं चलेगी। यदि कोई नियमों का उल्लघंन करता है कि तो ट्रैफिक पुलिस संबधित थाने के सहयोग मनमानी करने वालों के खिलाफ एक्शन लेगा।
मोबाइल पर आएगा मैसेज
उन्होने बताया कि आईटीएमएस सिस्टम के जरिए हजरतगंज, पॉलीटेक्निक, आईटी चौराहा, इंदिरा प्रतिष्ठान, और आलमबाग में रॉग साइड में गाडी चलाने वालों का चौराहों पर लगे कैमरों से फोटो खींचकर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से चालान किया जाएगा। इस सिस्टम के सर्वर की मदद से नंबर प्लेट को ट्रेसकर वाहन स्वामी को मोबाइल पर कटे चालान की जानकारी पल भर में दी जाएगी। इसके अलावा शहर भर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों को अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी जाएगी।
यहां लगता है दिनभर जाम
राजधानी के हजरतगंज चौराहा, चारबाग, दुबग्गा सीतापुर और दुबग्गा कानपुर बाईपास चौराहा, कमता चौराहा,पॉलीटेक्निक चौराहा, जगरानी तिराहा, आईटी चौराहा, कैसरबाग बस स्टाप, आलमबाग नहरिया, डालीगंज पुल, आमीनाबाद चौराहा, बांस मंडी, नक्खास, चिनहट चौराहा पर सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक लोग जाम से जद्दोजहत करते दिखाई पड़ते हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर, शहीद पथ कानपुर रोड, दुबग्गा तिराहा, मुंशी पुलिया, आईआईएम भिठौली तिराहा, जुनाबगंज तिराहा, अहिमा मऊ अंडरपास, पॉलीटेक्निक चौराहा, हजरतगंज चौराहा, खुर्रमनगर चौराहा, टेढ़ी पुलिया, कमता, बारहबिरवा व नादरगंज में बड़े वाहन निकलने से यहां पर जाम लगता है।
Read also: तिबब्त के यातायात में आया कायापलट
डंपर की चपेट में आए बुजुर्ग को टीएसआई ने बचाया
स्कूटर इंडिया चौराहा पर एक बुजुर्ग व्यक्ति बिजनौर से पिपरसंड की तरफ जा रहा था। तभी वह एक डंपर की चपेट में आ गए और नीचे गिर गए। चौराहे पर ड्यूटीरत यातायात कर्मियों द्वारा तत्काल डंपर को रुकवा कर उन्हें डंपर के नीचे से निकाला। इसके बाद यातायात उप-निरीक्षक रामेंद्र कुमार ने देखा कि बुजुर्ग व्यक्ति को सामान्य चोट ही लगी है। यातायात उप-निरीक्षक द्वारा उन्हें यातायात बूथ में बिठाकर उनकी मरहम पट्टी करवायी। कुछ समय आराम करने को कहा। राहत मिलने पर बुजुर्ग व्यक्ति ने यातायात पुलिस के कार्य की सराहना की।

