बिजनौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से मुरादाबाद मंडल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैलीकॉप्टर से बिजनौर की नई पुलिस लाइन में उतरे। जहां से सीएम योगी मालन नदी तट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मालन नदी पर सबसे पहले दूध और फूलों से पूजन किया। इसके बाद सीएम योगी नई पुलिस लाइन पहुंचे। जहां उन्होंने नई पुलिस लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने नई पुलिस लाइन की बैरक, कक्षों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंचे। जहां पर सीएम ने किया 235 करोड़ रुपये की 116 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता का अभिभावदन किया तो सभा स्थल जय श्रीराम उद्घोष गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मंच से बटन दबाकर बिजनौर जिले को 235 करोड़ रुपये की 116 विकास परियोजनाओं का उद्धाटन कर जिले की जनता को सौगात दी। उसके बाद मुख्यमंत्री ने आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चॉबी सौंपी।
Read also: Gujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल ने किया सूरत की सात सीटें जीतने का दावा
सीएम योगी ने कहा कि यहां का इतिहास मालन नदी को जोड़ता है। यह भारत की नदी सांस्कृति से जुड़ी है। हर नदी का परोउद्घार करना है। जो कि सभी का अधिकार है। इसके बाद उन्होंने मालन नदी के इतिहास पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6ः15 बजे बिजनौर की पुरानी पुलिस लाइन में पहुंचें। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के संग बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर के लोनिवि के निरीक्षण भवन में ही रात्रि प्रवास करेंगे। इसके बाद वो कल यानी रविवार चार सितंबर पुरानी पुलिस लाइन से मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां पर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे इसके बाद मेडिकल कॉलेज के हेलीपैड से रामपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

