Meerut News : किसानों के लिए गेहूँ विक्रय प्रणाली हुई आसान, मोबाइल क्रय केन्द्र पर बेच सकेंगे गेहूँ

उत्तर प्रदेशMeerut News : किसानों के लिए गेहूँ विक्रय प्रणाली हुई आसान, मोबाइल...

Date:

मेरठ। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूँ खरीद हेतु शासन द्वारा जनपद में मोबाईल गेहूँ क्रय केन्द्र की व्यवस्था कराई गयी है। जिसके तहत क्रय प्रभारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओ एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता की जायेगी तथा जिस ग्राम में ट्रक लोड गेहूं क्रय की सम्भावना हो, वहाँ मोबाईल क्रय केन्द्र के माध्यम से पंचायत भवन / उचित दर विक्रेताओं की दुकानों से गेहूँ क्रय किया जायेगा तथा वही से क्रय गेहूँ भारतीय खाद्य निगम के डिपों पर प्रेषित करेंगे।

Also Read : Haryana News : बब्बर खालसा ग्रुप के चार आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और आईईडी बरामद

उन्होने बताया कि क्रय केन्द्र प्रभारी मोबाईल क्रय केन्द्र के माध्यम से खरीद की तिथि से ग्राम प्रधान एवं सम्बन्धित उचित दर विक्रेताओं को सूचित करेंगे तथा ग्राम प्रधान / उचित दर विक्रेता गांव में स्थित किसानों को मोबाईल टीम के आने की सूचना गांव के किसानों को पूर्व में उपलब्ध करायेंगे। मोबाईल क्रय केन्द्र का संचालन करने वाली टीम सम्बन्धित गांव के सार्वजनिक स्थल यथा-पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूँ क्रय सम्पादित करेगी।

Also Read : UP News : आजम खान के करीबी की संपत्ति पर चला बाबा का बुलडोजर

उन्होने बताया कि किसान बन्धु स्वयं जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक, पी0सी0एफ0, यू०पी०एस०एस० तथा अपने क्षेत्र के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/ विपणन निरीक्षक गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों से सम्पर्क स्थापित करने हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मेरठ द्वारा एक विशेष दूरभाष नम्बर 6394931882 की व्यवस्था की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related