- अशोक कुमार ने कहा, अभी राम मंदिर निर्माण ही है प्राथमिकता
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ‘अब मथुरा की बारी है’ के बयान को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा है कि मथुरा-काशी को लेकर 2024 के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इस वक्त भव्य राम मंदिर निर्माण ही हमारी प्राथमिकता है।
Read also: रामभक्तों के खून से सने हाथों वालों से सलाह की ज़रूरत नहीं: केशव प्रसाद मौर्या
रविवार को विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार ने मथुरा और काशी को लेकर विश्व हिंदू परिषद का नजरिया स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा की भगवान राम का भव्य मंदिर बनने और रामलला के अपने जन्म स्थान पर विराजमान होने तक विश्व हिंदू परिषद दूसरी तरफ प्रयास नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की प्राथमिकता भगवान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की है। राम मंदिर का कार्य पूरा हो जाने के बाद 2024 में ही हम मथुरा और काशी को लेकर अपनी स्थिति और आंदोलन के बारे में विचार करेंगे। 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाने वाले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के इस वर्ष के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को गीता जयंती भी मनाई जाती है और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
Read also: केशव मौर्या के बयान पर मायावती का पलटवार, बोली हिंदू-मुस्लिम भाजपा का आखिरी हथकंडा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा मंदिर मुद्दे को हवा दिए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष का यह बयान भाजपा के लिए बड़ा झटका है। गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन में विश्व हिंदू परिषद ने बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद को साथ लिए बगैर कोई बड़ा आंदोलन शुरू करना भाजपा के लिए फिलहाल संभव नहीं है।

