Banaras Blast : बनारस ब्लास्ट में 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा

उत्तर प्रदेशBanaras Blast : बनारस ब्लास्ट में 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह...

Date:

वाराणसी के संकट मोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर 2006 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट जिसमें 18 लोगों की मौतें हुई थीं, अब उसका फैसला आ गया है.गाजियाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने इस केस में आतंकवादी वलीउल्लाह को फांसी की सजा सुनाई है.

Also Read : पूर्व बसपा MLC Haji Iqbal का तीसरा बेटा गिरफ्तार,125 करोड की संपत्ति कुर्क

16 साल बाद इस फैसले को लोग देर से आया इन्साफ बता रहे हैं. इस मामले में आतंकी वलीउल्लाह को लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में 5 अप्रैल 2006 को गिरफ्तार किया था. इलाहबाद के फूलपुर गाँव के रहने वाले वलीउल्लाह पर 4 जून को आरोप सिद्ध हो चूका था, जिसके बाद आज इस दुर्दांत आतंकी को फांसी की सजा सुनाई गयी.    

बता दें कि इससे पहले डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जितेंद्र कुमार सिन्हा की कोर्ट में 23 मई को वाराणसी बम कांड में सुनवाई हुई थी. जानकारी दे दें कि वाराणसी के सभी अधिवक्ताओं ने वलीउल्लाह का केस लड़ने से इंकार कर दिया था जिसके बाद यह केस ग़ाज़ियाबाद की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया था. 

Also Read : सरकार में दम है तो Owaisi और Madani को गिरफ्तार कर दिखाए : साध्वी प्राची

पुलिस जांच में पता चला था कि इन धमाकों को पांच आतंकियों ने अंजाम दिया था जिसमें एक आरोपी मौलाना जुबेर मुठभेड़ में मारा गया था. बता दें कि डिस्ट्रिक्ट सेशन जज जितेंद्र सिन्हा ने आतंकी वलीउल्लाह को आईपीसी की विभिन्न  धाराओं के अंतर्गत 2 मामलों में दोषी करार दिया है. उसे कोर्ट ने फांसी और उम्रकैद दोनों सज़ाएं सुनाई है. फैसले में मद्देनज़र आज गाजियाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय में सिक्योरिटी बहुत सख्त थी, मीडिया को भी आने की इजाज़त नहीं थी. अब जबकि 16 बाद यह फैसला आया है पता नहीं उन परिजनों की इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया होगी जिन्होंने अपने अपनों को इन बम धमाकों में खोया था

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...