Uttar Pradesh Road Accident: भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत,22 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेशUttar Pradesh Road Accident: भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत,22...

Date:

मुरादाबाद। पड़ोसी जिले रामपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
घटनास्थल पर पुलिस और चिकित्सीय सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।  पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  रामपुर के सिविल लाइन थाना अंतगर्त देर रात मुरादाबाद-बरेली हाईवे के बाईपास जीरो प्वाइंट के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई। जिससे बस में सवार पांच यात्री मौके पर ही मौत की नींद सो गए। हादसे में 22 से अधिक लोग घायल हो गए।

Read also: कृपया ध्यान दें! इन तारीखों को उत्तराखंड आने पर बरते सावधानी, ना करें यात्रा

जिस समय हादसा हुआ उस दौरान बस शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। ट्रक मुरादाबाद से बरेली की ओर जा रहा था। बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। डबल डेकर बस के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमें बैठे यात्री बुरी तरह फंस गए। जिनको बाहर निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलवाना पड़ा। हादसे की सूचना के बाद मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस और अन्य कई थानों का फोर्स पहुंच गया। क्षतिग्रस्त बस में  फंसे यात्रियों को निकालने में के लिए सभी ने प्रयास किए। लेकिन बस की हालत देख उसमें से यात्रियों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद क्रेन को मौके पर मंगवाया गया और उसकी सहायता से बस में घायल और मृत लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर ही एंबुलेंस बुला ली गई। हादसे की सूचना पर रात में ही एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एएसपी डॉ संसार सिंह, सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने पांच यात्रियों को मृत घोषित कर दिया,।मृतकों में एक महिला और चार पुरुष यात्री शामिल हैं। दो दर्जन से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है। एडिशनल एसपी डॉ संसार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खाली ट्रक मुरादाबाद की ओर से आ रहा था और बस शाहजहांपुर की तरफ से। बाईपास पर दोनों की आमने-सामने टक्कर हुई। जिसमें पांच यात्रियों की मौके पर मौत हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related