UP News Today: तहसीलदार के दफ्तर में भीषण आग से अफरातफरी

उत्तर प्रदेशUP News Today: तहसीलदार के दफ्तर में भीषण आग से अफरातफरी

Date:


UP News Today: तहसीलदार के दफ्तर में भीषण आग से अफरातफरी

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की तहसील मैं अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया।जब अचानक तहसीलदार के दफ्तर में भीषण आग लग गई।शुरुआती दौर में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया।जिसके बाद वहां रखे जरूरी दस्तावेज जलने लगे।आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।सूचना के आधार पर दमकल विभाग की टीम गाड़ी मौके पर पहुंची घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह जैसे ही सब लोग अपने दफ्तर पहुंच रहे थे।


Read also: Ghaziabad News: इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में भीषण आग,लाखों का माल जलकर राख


इसी दौरान अचानक ही गाजियाबाद की तहसील परिसर में स्थित तहसीलदार के दफ्तर में धुआं निकलता दिखाई दिया।आसपास के लोगों ने देखा तो दफ्तर के दस्तावेजों में आग लग रही थी।शुरुआती दौर में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते कागजी दस्तावेज रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दफ्तर में रखे दस्तावेजों को बचाने का प्रयास किया।बहराल कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 3 गाड़ियों के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना तो नहीं है।लेकिन तहसील में तमाम आवश्यक दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो चुके हैं।शुरुआती दौर में माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है। फिर भी अभी इसकी गहनता से जांच की जा रही है उधर नायब तहसीलदार को जांच आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि गहन जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाए। ताकि कहीं इस दफ्तर में लगी आग पर कोई संशय ना रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related