UP Cabinet LIVE: विधायक दल की बैठक आज, ये तीन नाम हो सकते हैं उपमुख्यमंत्रियों के लिए

उत्तर प्रदेशUP Cabinet LIVE: विधायक दल की बैठक आज, ये तीन नाम हो...

Date:


UP Cabinet LIVE: विधायक दल की बैठक आज, ये तीन नाम हो सकते हैं उपमुख्यमंत्रियों के लिए

लखनऊ। आज गुरुवार 24 मार्च को लखनऊ में दूसरी बार उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। हालांकि ये मात्र एक औपचारिकता ही होगी। लेकिन इस बैठक में तीन उपमुख्यमंत्रियों के नाम का भी ऐलान होगा। जो तीन नाम इस समय मीडिया और राजनीति गलियारों में सुर्खियों में हैंं उनमें केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक और बेबी रानी मौर्य हैं। इसके बाद कल शुक्रवार 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ उप्र के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। आज होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी लखनऊ पहुँचेंगे।

Read also: सीबीआई ने रिश्वत मामले में आईआरएस अधिकारी व सहयोगी को किया गिरफ्तार

विधायक दल की बैठक अमित शाह की उपस्थिति में होगी। जिसमें योगी आदित्यनाथ को सर्व सम्मति से ही विधायक दल का नेता चुनने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) को ऐतिहासिक और खास बनाने को युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित देश के राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत,अखाडों के महामंडलेश्वर और योग गुरु बाबा रामदेव भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश में उद्योग स्थापित करने वाले प्रमुख उद्योगपतियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related