उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद सहित तीन को उम्र कैद की सजा, कोर्ट के बाहर नारेबाजी

उत्तर प्रदेशउमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद सहित तीन को उम्र कैद...

Date:

प्रयागराज। आज प्रयागराज एमपी एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद सहित तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 43 साल में पहली बार हुई अतीक अहमद को सजा मिली है। उमेश पाल अपहरण कांड मामले में 17 साल पुराने अपहरण कांड में अतीक अहमद को सजा मिली है। कोर्ट ने अतीक अहमद समेत तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक अहमद के अलावा हनीफ और दिनेश को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। माुिया अतीक अहमद पर अब तक 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। बता दें कि अतीक अहमद राजनीतिक संरक्षण और बाहुबल की वजह से सजा पाने से बचता रहा है।

योगी सरकार में दर्ज हुए मामलों में तेज पैरवी

योगी सरकार में दर्ज हुए मामलों में तेज पैरवी की वजह से अतीक अहमद को सजा हुई है। बताया जाता है कि ’राजनीति व अपराधीकरण के गठजोड़ की वजह से अतीक को सजा नहीं होती थी। माफिया अतीक अहमद को सजा होने के बाद माफिया एवं उनके हितैषी बौखलाए हुए हैं।
उमेश पाल अपहरण मामले में आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया। माफिया अतीक अहमद और अशरफ कोर्ट में पेश हुए। मामले में अतीक, अशरफ सहित कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

उमेश पाल अपहरण कांड में रोजाना सुनवाई

पुलिस की टीम माफिया अतीक, उसके भाई अशरफ और फरहान को कोर्ट लेकर पहुंची तो काफी गहमागहमी रही। इस मामले में कोर्ट ने तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए ट्रायल कोर्ट को दो महीने में सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया था। उसके बाद से उमेश पाल अपहरण कांड में रोजाना सुनवाई होने लगी। 24 फरवरी को जिस दिन उमेश पाल की हत्या हुई, इसी केस के सिलसिले में वह कोर्ट से ही लौटे थे। उस दिन बचाव पक्ष की ओर से बहस हो रही थी।

कुल आठ गवाह पेश किए

इसके बाद अभियोजन की ओर से कुल आठ गवाह पेश किए गए। जिसमें खुद उमेश पाल और उसके एक रिश्तेदार के अलावा दो जांच अधिकारियों के साथ छह पुलिस कर्मी शामिल थे। पक्षकारों की तरफ से (अतीक अहमद, अशरफ सहित अन्य आरोपियों) अपने बचाव के लिए कुल 54 गवाह पेश किए गए। केस की सुनवाई में देरी होने पर वादी उमेश पाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर केस की सुनवाई जल्दी पूरी करने की मांग की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...