Mathura Latest News: महिला मित्र को लेकर हुई थी सिपाही की दोस्त से लड़ाई,रस्सी से गला दबाकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेशMathura Latest News: महिला मित्र को लेकर हुई थी सिपाही की दोस्त से...

Date:

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में किराए के मकान में मृतक सिपाही का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। अब मृतक सिपाही की संदिग्ध मौत को लेकर नया मोड़ आया है। मृतक आशीष सिपाही की हत्या उसके दोस्त रोहित ने रस्सी से गला दबाकर की थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Read also: UP News: महिला सिपाही के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए सीओ साहब तो CM ने किया पदावनत

बता दें कि गत 29 जून को देर रात थाना नौहझील थाना क्षेत्र स्थित किराए के मकान में नौहझील थाने के सिपाही का शव मिला था। मृतक आशीष के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो एक नया खुलासा पुलिस के सामने हुआ। मृतक आशीष के दोस्त रोहित ने उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या की थी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए कमरे में लगे पंखे से लटका दिया। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ कि जिस दिन आशीष की हत्या हुई वह किसी महिला मित्र से वीडियो कॉल कर रहा था। रोहित आशीष का फोन बियर के नशे में लेकर भाग गया। आशीष ने जब फोन वापस करने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी कहासुनी में रोहित ने आशीष के साथ पहले  मारपीट की उसके बाद आशीष का गला घोंटकर हत्या कर दी।

Read also: Jamiat’s Two Day From Today: जमीयत का दो दिवसीय इजलास आज से, ज्ञानवापी और मथुरा पर होगी चर्चा

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार का शव 29 मई की देर रात विपिन पाठक के मकान में किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला था। मृतक सिपाही के दोस्त ने उसकी हत्या की है। मृतक आशीष के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...