आत्मघाती हमले को अंजाम देना चाहते थे लखनऊ में पकड़े गए आतंकी

उत्तर प्रदेशआत्मघाती हमले को अंजाम देना चाहते थे लखनऊ में पकड़े गए आतंकी

Date:


आत्मघाती हमले को अंजाम देना चाहते थे लखनऊ में पकड़े गए आतंकी

लखनऊ: राजधानी के गुडम्बा इलाके में आतंकी साज़िश का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पकडे गए आतंकी शहर के कई इलाकों में आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाले थे. पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के तहत लखनऊ के रहने वाले मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को गिरफ्तार किया गया है.

लखनऊ में खड़ा किया अलक़ाएदा मॉडल
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया, ”उमर हलमंडी नामक हैंडलर को भारत में आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने के लिए निर्देश दिए गए थे. उमर हलमंडी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां चलाता है. उसने कुछ जिहादी प्रवृत्ति के लोगों को लखनऊ में चिन्हित और नियुक्त करके अल-कायदा के मॉड्यूल को खड़ा किया.”

15 अगस्त से पहले थी हमले की योजना
एडीजी ने दावा किया कि इन लोगों ने उमर हलमंडी के निर्देश पर अपने अन्य सहयोगियों की मदद से 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों- विशेषकर लखनऊ में महत्वपूर्ण स्थानों में आत्मघाती हमला करने की योजना बनाई थी. एडीजी ने बताया, ”धमाके की योजना बनाने में सिराज अहमद का बेटा मिन्हाज अहमद जो कि रिंग रोड का रहने वाला है और अमीनुद्दीन का बेटा मसीरुद्दीन मुख्य भूमिका निभा रहे थे. इस आतंकवादी गिरोह में लखनऊ, कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं. इन सबके द्वारा उत्तर प्रदेश में मुख्यतः लखनऊ में कभी भी आतंकवादी घटना की जा सकती थी. जानकारी मिलने के बाद गंभीरता को देखते हुए आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.”

आतंकियों के साथियों की तलाश जारी
प्रशांत कुमार ने आगे कहा, ”सर्च ऑपरेशन में विस्फोटक पदार्थ व एक पिस्टल बरामद हुई है, जिसके बारे में और जानकारी इकट्ठा की जा रही है. बरामद आईईडी को बम डिस्पोजल की टीम की मदद से निष्क्रिय कराया जा रहा. दूसरी टीम ने अमीनुद्दीन के घर पर दबिश दी तो आरोपी के घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ. यूपी एटीएस संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ कर रही है. वहीं, अन्य टीमों द्वारा इन संदिग्ध आतंकवादियों के अन्य सहयोगियों की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related