Weather Alert: रात हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान धड़ाम, आज और कल बारिश के आसार

उत्तर प्रदेशWeather Alert: रात हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान धड़ाम, आज और कल...

Date:

Weather Alert: मेरठ। मेरठ सहित वेस्ट के अन्य जिलों में बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आया है। इससे जहां बढ़ते तापमान में कमी आयी वहीं गर्मी से भी निजात मिली है। बता दे कल शुक्रवार को मौसम में दिन के समय गर्मी थी। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दो दिन बारिश के आसार हैं।

Also Read : Weather Update: अंडमान पहुँच मानसून, आसमान में बादलों से गर्मी के तेवर कम

मेरठ और वेस्ट यूपी  के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार  28 से 30 मई तक मेरठ सहित यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में इस बदलाव के चलते प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत मिली हुई है। लेकिन एनसीआर के कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है। 

Also Read :Assam floods : असम में बाढ़़ से भीषण तबाही, खिलौने की तरह टूटकर बिखरी ट्रेन की बोगियां

शुक्रवार में हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए। मेरठ में दिन का तापमान 38.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बागपत में दिन का तापमान 38.2, हापुड़ में 37.7, गाजियाबाद में 39.6 और बुलंदशहर में 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुज़फ्फरनगर में दिन का तापमान 39.2, अलीगढ़ में 34.5 और बिजनौर में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी दिन में तापमान बढ़ने के आसार बने हुए हैं। हालांकि बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related