लखनऊ। यूपी की योगी सरकार अब गांव को भी स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश के 58000 ग्राम सचिवालय कार्यालयों के आसपास करीब 50 मीटर की दूरी तक वाईफाई की सुविधा मिलेगी। गुरुवार को इस संबंध में सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से यह फ्री हाई स्पीड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 58189 ग्राम सचिवालय की स्थापना की जा रही है। इसके भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। ग्राम पंचायत कार्यालय को ग्राम सचिवालय का नाम दिया गया है। इसके अलावा ग्रामीण जनता को विभिन्न विभागों से जरूरी दस्तावेज, अभिलेख ग्राम पंचायत में सहायक, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से उपलब्ध कराने की तैयारी है। ग्राम पंचायतों में बसी जनता की समस्याओं के निराकरण से लेकर के अन्य कामों में इंटरनेट की बेहद जरूरत है ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इस योजना से उन को लाभ पहुंचाया जा सके।
Also read: ड्रग माफिया की फरार पत्नी के नाम 50 लाख का मकान कुर्क

