भाजपा सरकार कर रही है किसानों और जवानों को बर्बाद करने का काम – सत्यपाल मलिक

उत्तर प्रदेशभाजपा सरकार कर रही है किसानों और जवानों को बर्बाद करने का...

Date:

बुलंदशहर। जिले के औरंगाबाद में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक आज एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर अलोचना की। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राजपथ का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी। यह नाम अंग्रेजों का दिया नहीं था। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए राज्यपाल मलिक ने कहा कि वह हर तीसरे दिन उद्घाटन कर रहे हैं अब कुछ नहीं होगा तो राजपथ का नाम बदलकर उसका ही उद्घाटन कर दिया। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं। उनके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। सत्यपाल मलिक आज गुरुवार को गांव मूढ़ी बकापुर में एक एनजीओ के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगर मैं प्रधानमंत्री से लड़ा तो वजह यह है कि मेरे पास कुछ नहीं है। कुछ होता तो अभी तक ईडी और इनकम टैक्स की टीम मेरे पास भी आ चुकी होती। 

भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ की। कहा कि श्रीनगर के दो मामलों को लेकर प्रधानमंत्री के पास गया। मुझे डेढ़-डेढ़ सौ करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश हुई। प्रधानमंत्री को बताया तो उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से समझौता नहीं होगा। उन्होंने दोनों मामलों को रद्द कर दिया।  मलिक ने कहा कि देश का किसानों और जवानों भारी संकट में है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य कमेटी का चेयरमैन ऐसे व्यक्ति को बनाया जिसने कृषि कानून बनाए थे। अगर एमएसपी लागू नहीं होती तो देश में बहुत बड़ी जंग किसानों और सरकार के बीच होगी। उन्होंने किसानों से कहा कि आप बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहें। 

सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों और जवानों को बर्बाद करके आज तक इस देश में सरकार नहीं चली। फौज को बर्बाद करने के लिए अग्निवीर योजना लाई गई है। आरोप लगाया कि जब उन्होंने बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधारी तो उन्हें कश्मीर भेज दिया। 
राज्यपाल मलिक ने कहा कि जिस दिन किसानों की लड़ाई शुरू की है उस दिन से इस्तीफा उनकी जेब में है। प्रधानमंत्री कह दें तो मैं सेकेंड में इस्तीफा दे दूंगा। महंगाई और बेरोजगारी पर उन्होंने केंद्र सरकार को सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...