Saharanpur News: लश्कर-ए-तैयबा से था देवबंद से पकड़े इनामुल हक का संबंध

उत्तर प्रदेशSaharanpur News: लश्कर-ए-तैयबा से था देवबंद से पकड़े इनामुल हक का संबंध

Date:


Saharanpur News: लश्कर-ए-तैयबा से था देवबंद से पकड़े इनामुल हक का संबंध

सहारनपुर। देवबंद के एक हॉस्टल में किराए का कमरा लेकर रह रहे इनामुल हक के तार लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े होने पाए गए हैं। एटीएस ने मिले सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ देवबंद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इनामुल हक पर आरोप है कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था और उसके तार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। वह पाकिस्तान से आतंकवाद की ट्रेनिंग भी लेना चाहता था।

Read also: आईएसआई लीडरशिप और लश्कर-ए-तैयबा के बीच स्पष्ट रूप से सांठगांठ थी

बता दें कि चार दिन पहले एटीएस की टीम देवबंद पहुंची थी और देवबंद पहुंचने के बाद इस टीम ने यहां से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इनमें से दो के खिलाफ एटीएस की टीम ने निरोधात्मक कार्यवाही की है जबकि झारखंड के गिरिडीह जिले के थाना गंवा क्षेत्र के गांव पटना के रहने वाले इनामुल हक के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और आतंकी कनेक्शन होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एटीएस को ऐसी सूचना मिली थी कि इनामुल हक कुछ धार्मिक स्थलों पर विस्फोट करने की तैयारी में था। इसके लिए वो आतंकियों के संपर्क में था। इसने ट्रेनिंग भी ली थी।

Read also: पाकिस्तान अफगानिस्तान से शरणार्थियों की नई आमद को स्वीकारे : संयुक्त राष्ट्र निकाय

वो पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जिहादियों के साथ जुड़ा हुआ था इसके पास से दो पैन कार्ड एक एटीएम कार्ड 4 सिम कार्ड एक मोबाइल फोन एक मेमोरी कार्ड बरामद हुआ है। इसके साथी ही मोहम्मद फुरकान व नवीन खान निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ धारा 108 के तहत भी कार्रवाई की गई की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related