Road Accident: लखीमपुर में बस और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर में आठ यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल

उत्तर प्रदेशRoad Accident: लखीमपुर में बस और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर में आठ...

Date:

लखीमपुर खीरी। आज बुधवार केा लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में कई महिलाओं सहित आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जहां से कुछ को लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया गया है।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की तेज रफ्तार में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। आधा दर्जन घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर जायजा लिया है। सीएम योगी ने सभी घायलों को चिकित्सा देने के साथ ही उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार निजी बस आज बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई। वहीं डीसीएम लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही थी। दोनों की वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते वाहन चालक नियंत्रित नहीं कर सके और दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि निजी बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं डीसीएम पलट गई। घटना के बाद हाइवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...