राम जन्म भूमि ट्रस्ट ज़मीन खरीद मामला: हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा, अगर दोष निकले तो हो कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेशराम जन्म भूमि ट्रस्ट ज़मीन खरीद मामला: हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा,...

Date:


राम जन्म भूमि ट्रस्ट ज़मीन खरीद मामला: हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा, अगर दोष निकले तो हो कड़ी कार्रवाई

अयोध्या: अयोध्या श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट पर ज़मीन खरीद मामले में लगे आरोपों पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने संपूर्ण मामले की उच्च स्तरीय जाँच की बात कही है, साथ ही कहा है कि यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसे पर हो कठोर कार्रवाही।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर मामला गलत निकलता है तो दावा करने वालों पर मानहानि का दावा किया जायेगा, उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद पर उंगली उठाना हिंदुओं की आस्था पर उंगली उठाना है। सरकार और ट्रस्ट के पदाधिकारियों से की अपील संपूर्ण मामले की कराएं उच्चस्तरीय जांच दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई।

महंत राजू दास ने कहा कि एक-एक पैसा दान वीरों ने रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए है दिया,राम लला के पैसे का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए।

घोटाला संभव नहीं: आचार्य सत्येंद्र दास
वहीँ राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अपने बयान में कहा कि मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट में किसी तरीके का घोटाला होना संभव ही नहीं। इस मामले की होनी चाहिए उच्च स्तरीय जांच। यह रामलला के पैसे का अपमान राम लला का अपमान है । श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र रामलला के मंदिर निर्माण रामलला के प्रति है समर्पित।

आचार्य सत्येंद्र दास कि रामलला के प्रति समर्पित रहने वाला व्यक्ति राम लला की संपत्ति और उनके नाम का गलत उपयोग नही कर सकता ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related