Murder Case: पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की पत्नी और बेटे की हत्या, घंटों घर के भीतर पडे़ रहे शव

उत्तर प्रदेशMurder Case: पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की पत्नी और बेटे की...

Date:

मेरठ। जिले के हस्तिनापुर कस्बे में दोहरे हत्याकांड की वारदात में पीएनबी मैनेजर की गर्भवती पत्नी और उनके पांच साल के बेटे की हत्या कर घर में डकैती डाली। डकैती डालने के बाद मैनेजर की पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या कर दोनों के शव बेड के भीतर बंद कर दिए। डकैती डालकर बदमाश घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए। घटना के कई घंटे तक दोनों के शव घर के भीतर ही पडे़ रहे। वारदात की जानकारी उस दौरान हुई जब देर शाम बैंक मैनेजर घर पहुंचे। हस्तिनापुर निवासी पीएनबी में मैनेजर की गर्भवती पत्नी और उनके पांच साल के बेटे की बदमाशों ने डकैती के बाद हत्या कर दी। डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को रात 9 बजे हुई। जब शाम को सात बजे घर पहुंचे बैंक मैनेजर ने ताला लगा देखा तो पत्नी और बच्चे की तलाश शुरू की। उन्हें शुरू में लगा कि पत्नी डाक्टर के पास गई होगी।

लेकिन जब काफी देर तक दोनों का पता नहीं चल सका तो बैंक मैनेजर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंचे। इसके बाद घर पहुंचकर अपने कुछ आसपड़ोस के लोगों की मौजूदगी में बैंक मैनेजर ने घर का ताला तोड़ा तो अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने घर में डकैती डालने  के बाद बैंक मैनेजर की पत्नी और उनके बेटे की हत्या कर दी। जिले में डकैती के बाद डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मौके पर एसएसपी मेरठ रोहित सजवाण और एसपी देहात भी पहुंच गए हैं।

Read also: UP News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा सरकार पर कांग्रेस को चार को हल्ला बोल, मेरठ में बनाई रणनीति

बिजनौर के जलीलपुर कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच के मैनेजर संदीप कुमार हस्तिनापुर रामलीला ग्राउंड स्थित घर पर रहते हैं। घर पर उनके अलावा पत्नी शिखा और पांच साल का बेटा रूकांश रहता है। संदीप रोज सुबह 7 बजे घर से निकल जाते हैं और देर रात आठ बजे तक घर लौटते हैं। रोज की भाति जब शाम सात बजे बैंक मैनेजर संदीप कुमार घर पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला। कुछ देर तलाश के बाद पत्नी शिखा और बेटे रूकांश के नहीं मिलने पर वह गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंच गए। लौटने के बाद उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ घर का ताला तोड़ा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। एक कमरे के बेड के अंदर शिखा और दूसरे कमरे के बेड में रूकांश का शव था। बदमाशों ने दोनों की हत्या के दौरान हाथ बांध दिए थे और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। माना जा रहा है कि वारदात को दिन में अंजाम दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related