जहरीली शराब विक्रेताओं के सिंडिकेट को व्यवस्था का संरक्षण: अशोक सिंह

उत्तर प्रदेशजहरीली शराब विक्रेताओं के सिंडिकेट को व्यवस्था का संरक्षण: अशोक सिंह

Date:


जहरीली शराब विक्रेताओं के सिंडिकेट को व्यवस्था का संरक्षण: अशोक सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई लगभग 106 मौतों के लिये योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में पूरे प्रदेश में जहरीली शराब पीने से लगभग 400 से अधिक लोगो की जाने जा चुकी है । उन्होंने मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि इसके लिये जिम्मेदार कौन है?

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहरीली शराब निर्माताओं व विक्रेताओं के सिंडिकेट को व्यवस्था का पूरा संरक्षण खुलेआम साबित होता है क्योंकि मुख्यमंत्री या आबकारी मंत्री कभी भी इनपर इस तरह की कार्यवाही नही करते कि उनके हौसले पस्त हो बल्कि दिखावे की कार्यवाही कर वह बताते है कि जहरीली शराब निर्माता विक्रेताओ को कानून के हवाले कर दिया गया है लेकिन एक दुखद घटना के बाद दूसरी घटना होने में देर नही लगतो इसका मतलब है कि शराब माफियाओं को सत्ता का साथ है छोटी मछलियों या उनके इक्का-दुक्का लोगो पर कार्यवाही का नाटक करते है और उसके बाद यही जहरीली शराब के सौदागर बेखोफ होकर पुनः अपना काम करते है ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने भाजपा सरकार से पूछते हुए कहा कि कौन बताएगा की उसके शासन में हर तरफ जहरीली शराब कैसे बिक रही है,अब तक 400 सौ से अधिक परिवार उजड़ चुके है। उजड़े परिवारों के हिस्से में दर्द व अंधकारमय भविष्य सामने है उसके बाद भी सरकार कार्यवाही करने में देरी करने के साथ साथ उजड़े परिवारों को आर्थिक मदद को आगे नही आती यह सरकार और उसका आबकारी विभाग,स्थानीय पुलिस की शराब के सौदागरों के साथ बने नेक्सस का परिणाम है कि जहरीली शराब से हो रही मौतों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा।उन्होंने कहा कि सत्ता व्यवस्था यदि शराब सौदागरों के साथ नही है तो विभाग के मंत्री से जवाब तलब क्यों नही करते मुख्यमंत्री ?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...