काशी दौरे में पीएम मोदी ने किया औरंगज़ेब का जिक्र, क्या इससे होगा BJP को चुनावी फायदा

उत्तर प्रदेशकाशी दौरे में पीएम मोदी ने किया औरंगज़ेब का जिक्र, क्या इससे...

Date:


काशी दौरे में पीएम मोदी ने किया औरंगज़ेब का जिक्र, क्या इससे होगा BJP को चुनावी फायदा

चुनावी दौर में धर्म के मुद्दों को उठाना कोई नयी बात नहीं और बीजेपी के द्वारा औरंगजेब पर राजनीति करना भी कोई आश्चर्य की चीज़ नहीं है क्योकि इस पार्टी ने पहले ही दिल्ली के औरंगजेब रोड का नाम बदल दिया है। लेकिन इस मुद्दे पर चर्चा उठाना सीधे हिंदू-मुसलमान राजनीति की ओर इशारा करता है। 

Read also: यूपी: बीजेपी 19 दिसंबर से 5 यात्राएं करेगी शुरू

सोमवार को वाराणसी में हुए चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में लोगो को किया सम्बोधित और किया औरंगजेब पर चर्चा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत में जब भी औरंगजेब का जनम हुआ है, तब भारत की इस मिट्टी से शिवाजी का भी उदय हुआ है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि भारत विश्व के बाकि देशो से अलग है।

मोदी के चुनावी भाषण में औरंगजेब के जिक्र को चुनावी राजनीती से जोड़ा जा रहा है और यह उत्तर प्रदेश के चुनावों में एक नयी राजनीती कि ओर इशारा है क्योकि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के चुनावी रैलियों में जिन्ना का जिक्र हो चुका है। 

क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी दौरे में

मोदी ने वाराणसी में दिए गए आपने भाषण में कहा कि ”आक्रमणकारियों ने इस शहर पर हमला किया और इसे नष्ट करने की पूरी कोशिश की। इसका गवाह इतिहास भी है जो औरंगजेब के अत्याचार और आतंक से भरा हुआ है। उसने अपनी कट्टरता से यहाँ की संस्कृति को दबाने की कोशिश की लेकिन इस देश (भारत) की मिट्टी बाकी दुनिया के देशो से भिन्न है। यहां औरंगजेब आया है, तो शिवाजी का भी उदय यही हुआ है।”

Read also: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से सुशासन पर ध्यान देने को कहा

मोदी द्वारा काशी में दिए गए इस भाषण का सार हिन्दुओ की एकता को बढ़ावा देता हुआ नज़र आया। पार्टी को उम्मीद है की इससे उन्हें चुनाव में मदद अवश्य मिलेगी एवं उनका वोट बैंक मजबूत होगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...