Shocking Incident: विवाहिता मौसी की हत्या के बाद लाश बोरे में बंदकर फरार हुआ बीटेक भांजा

उत्तर प्रदेशShocking Incident: विवाहिता मौसी की हत्या के बाद लाश बोरे में बंदकर...

Date:

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गामा-1 सेक्टर स्थित मकान में महिला की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। बोरे में मिला शव छात्र के साथ रह रही विवाहित मौसी का था। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Read also: नोएडा, गाजियाबाद के 3 स्कूलों में 18 छात्र कोरोना पॉजिटिव, स्कूल तीन दिन बंद

पुलिस के मुताबिक गत शनिवार रात गामा-1 सेक्टर स्थित मकान की दूसरी फ्लोर पर किराये पर रह रही महिला का शव बोरे में मिला। जबकि उसके साथ रहने वाला बीटेक का छात्र आशीष रंजन लापता था। मकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। दोनों एक साल से मकान में चचेरे भाई बहन बनकर रह रहे थे। महिला अपना नाम अनवी बताती थी जबकि पहचान पत्र में उसका नाम बिहार के बांका जिला निवासी पूजा भारती है।

पुलिस की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतका छात्र आशीष की विवाहित मौसी थी। पूजा की शादी झारखंड में हुई थी। वह पति व परिजनों से सरकारी नौकरी की तैयारी करने की बात कहकर ग्रेटर नोएडा में आकर रह रही थी। वहीं, आशीष ने पूजा के साथ रहने की जानकारी नहीं दी थी। कॉलेज की तरफ से प्लेसमेंट में आशीष की सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी लगी थी। उसे जल्द ही ज्वाइन करना था। 

Read also: नोएडा में तेज रफ्तार कार कई वाहनों से टकराई, एक की मौत, 6 घायल

पुलिस ने बताया कि महिला के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें महिला ने घरेलू समस्याओं की वजह से खुदकुशी की बात कही है। आशंका है कि ये सुसाइड नोट गुमराह करने के लिए लिखा गया है। वहीं यथार्थ अस्पताल का पर्चा मिला है, जो 2019 का है। इससे पता चल रहा है कि महिला तभी से ग्रेटर नोएडा में रहती थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...