मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास व उमर कोरोना की चपेट में, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

उत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास व उमर कोरोना की चपेट में, सोशल...

Date:


मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास व उमर कोरोना की चपेट में, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

लखनऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब्बास अंसारी ने रविवार को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘प्रिय साथियों, मैंने और छोटे भाई उमर अंसारी ने कोविड जांच करवाई है,हम दोनों की जांच रिपोर्ट पाजीटीव आई है, घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है, जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना परीक्षण करवाएं। दुआ की दरख्वास्त।’ अब्बास अंसारी अंतर्राष्ट्रीय शूटर हैं और बहुजन समाज पार्टी से 2012 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं उमर अंसारी भी सामाजिक रुप से खूब सक्रिय हैं।

Read also: संसद के 400 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

कोरोना की तीसरी लहर का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इसकी चपेट में मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे आ गए हैं। समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अब्बास अंसारी ने कहा है कि कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। साथ ही छोटे भाई उमर अंसारी भी होम आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही वह स्वस्थ होकर जनता की सेवा में एक बार फिर से जुट जाएंगे।

अब्बास हैं बड़ा चेहरा

मुख्तार अंसारी पूर्वांचल की मऊ सीट से विधायक हैं। वहां पर इस बार अंतिम चरण में चुनाव है। मुख्तार अंसारी का प्रभाव पूर्वांचल की अधिकांश सीटों पर हैं। हालांकि मुख्तार अंसारी इन दिनों जेल में बंद हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके बड़े बेटे अब्बास अंसारी पर चुनाव का पूरा दारोमदार आ जाता है। पिछले कुछ सालों से उमर अंसारी भी खूब सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में यह तय है कि अब्बास और उमर अंसारी के स्वस्थ होते ही चुनावी समर में कूदेंगे। हालांकि उनके पास अभी काफी वक्त बचा है।

Read also: उत्तराखंड : समुदाय बहुल विधानसभा सीटों पर बंगालियों को लुभा रही भाजपा

सियासी ताल ठोंक चुके हैं अब्बास

अब्बास अंसारी 2012 में मऊ की घोसी विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उस दौरान उन्हें ऐन वक्त पर उतारा गया था। हालांकि चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी अब्बास अंसारी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related