लखनऊ। कोरोना की वजह से 2 साल से लगातार अक्षय तृतीया के मौके पर पिट रहे बाजार को इस बार काफी उछाल मिली है। देशभर में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि करीब साढ़े सात हजार करोड़ रुपए का सराफा बाजार रहा है। वही अकेले लखनऊ में करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ है।

Also Read : Weather Updates : मेरठ सहित वेस्ट में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि
व्यापारियों के मुताबिक लखनऊ में जहां 300 कारों की बिक्री हुई है तो वहीं दो हजार से ज्यादा मोटरसाइकिल भी बिकी हैं। ज्वेलरी में भी खूब इतनी देखने को मिले है। हजरतगंज के शोरूम में 25 लाख रुपए का हार बिका है तो वहीं इंदिरा नगर में एक पति पत्नी ने 12 लाख 70 हजार रूपए का हार खरीदा है। लखनऊ में 200 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। शादियों के लिए भी खूब खरीदारी की गई है। देखा जाए तो इलेक्ट्रानिक और शादियों में दिए जाने वाले उपहारों के लिए करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा के सामान भी बिके हैं।
Also Read : UP News : रेशम के उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य, किसानों की बढ़ सकती है आय

सर्राफा कारोबारी आदिश जैन ने बताया कि खुदरा कारोबारियों के यहां से करीब 30 किलो सोना और 120 किलो चांदी भी की है। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रांडेड और ग्रामीण क्षेत्र के सर्राफा कारोबारियों को जोड़ दिया जाए तो सोने की बिक्री 80 किलो के ऊपर पहुंच गई है। सोने के आभूषणों के अलावा लोगों ने हीरा और पन्ना की भी काफी खरीदारी की है। हालांकि अक्षय तृतीया के दिन ईद की भी छुट्टी थी जिसकी वजह से जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों को निराशा हाथ लगी है। अब 11 मई को शुभ दिन मिला है उसी दिन रजिस्ट्री कराने के साथ गृह प्रवेश भी कराया जा सकेगा।

