Lok Sabha Seat By Election : डिम्पल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव में होंगी सपा की प्रत्याशी

उत्तर प्रदेशLok Sabha Seat By Election : डिम्पल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट...

Date:

लखनऊ : मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का एलान आज कर दिया है। सपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने आज गुरुवार को उनके नाम की घोषणा कर दी है। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गयी थी। जिस पर अब उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  

उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने ताल ठोंकी

मैनपुरी उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने ताल ठोंकी है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (ओपी राजभर) ने सुभासपा प्रत्याशी का एलान किया था। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत कश्यप इटावा के रहने वाले हैं। हालांकि भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की। माना जा रहा है कि सपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब बीजेपी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...