मथुरा। बृज में होली का 40 दिवसीय महोत्सव का उल्लास लगातार जारी है। ब्रज गोपीका यहां हर दिन होली का आनंद लेती हुई दिखाई देती हैं। श्री कृष्ण जन्म स्थान पर रंग भरनी एकादशी के दिन होली महोत्सव ( Holi Special 2022) का आयोजन किया गया। लठमार होली के साथ-साथ फूल होली गुलाल होली और लड्डुओं की होली भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के संग खेली। होली के इस उत्सव में हर कोई मदमस्त नजर आ रहा था। जन्म स्थान पर राधा स्वरुप रावल की महिलाओं ने लट्ठमार होली से लोगों का मन मोह लिया।
Read also: दूसरों की जिंदगी को रंगों से सराबोर करते हैं इन विधवा महिलाओं के हाथों से बने फूलों के गुलाल
उड़त गुलाल, लाल भये बदरा कि इस चौपाई के साथ श्री कृष्ण जन्मस्थान का पूरा वातावरण रंग में हो गया। रंग भरनी एकादशी पर ब्रज के प्रमुख मंदिरों में अबीर गुलाल के साथ साथ टेसू के फूलों से बना रंग भी भक्तों के ऊपर डाला गया। प्रसाद रूपी गुलाल और रंग को अपने ऊपर डलते देख होली का आनंद लेने आए भक्त भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आए। रावल गांव से आए हुरियारे और हुरियारिनों ने लट्ठमार होली खेल लोगों का मन मोह लिया। हंसी ठिठोली के साथ शुरू हुई होली में जमकर गुलाल की वर्षा हुई। श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर आयोजित होली महोत्सव ( Holi Special 2022) में लठमार होली, फूलों की होली, गुलाल की होली के साथ-साथ लड्डुओं की होली भी खेली गई।
Read also: Holi Special 2022: होली में बॉलिवुड सितारों पर चढ़ता है यादों का रंग
लठमार होली (Lathamar Holi) में हुरियारिनों के लट्ठों का सामना हुरियारों ने किया। वहीं होली महोत्सव में भाग लेने के लिए आईं हुरियारिनों ने बताया कि हर कोई चाहता है कि भगवान के साथ होली खेलें। हमें भगवान श्री कृष्ण के साथ होली खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है बड़ा ही आनंद और उत्साहा होली खेलकर हो रहा है। सौभाग्यशाली है कि हमें भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में होली खेलने का मौका ब्रज के रसिया ने दिया।

