किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, धरना स्थल पर धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेशकिसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, धरना स्थल...

Date:


किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, धरना स्थल पर धारा 144 लागू

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जहां भी किसान धरना प्रदर्शन हो रहा है उसे तत्काल प्रभाव से खत्म कराया जाए। अब इसके बाद गाजियाबाद जिलाधिकारी ने नए कृषि संबंधी तीन कानूनों के विरोध में दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले 2 महीने से चले आ रहे आंदोलन को खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। धरना स्थल पर धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ हीं भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

किसानों को अल्टीमेटम
इसको लेकर किसानों को अल्टीमेटम दे दिया गया है और कहा गया है कि आज रात तक धरने स्थल को खाली कर दें। फिलहाल अधिकारी इस योजना पर काम कर रहे हैं कि कैसे जगह को खाली कराया जाए। बता दें दिल्ली-यूपी-गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

राकेश टिकैत ने किसानों को सम्बोधित किया
इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। टिकैत ने सीधे-सीधे कहा कि कोई जगह नहीं खाली होगी। उन्होंने कहा है कि जिसे जो करना है कर ले। पुलिस गोली चलाए। हम गोली खाएंगे लेकिन जगह खाली नहीं होगी। राकेश टिकैत ने सख्त लहजे में कहा है कि प्रशासन गुंडागर्दी कर रहा है। यदि कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। अब राकेश टिकैत ने अनशन पर बैठने और दाना-पानी छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि यदि ये कानून वापस नहीं होता है तो आत्महत्या कर लूंगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...