उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज इलाके में आज सुबह होटल लेवाना में लगी आग में चार लोगों के मरने की खबर मिल रही है, जबकि 18 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कार्य गया है क्योंकि इनके फेफड़ों में आग का धुंआ घुस गया है. जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है. वहीँ इस अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी नाराज़ हैं और उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं. वहीँ बताया जा रहा है कि LDA होटल को कई नोटिसें भेजी थीं लेकिन होटल मालिकों के LDA अधिकारीयों के साथ नज़दीकी सम्बन्ध होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई.
जानकारी के मुताबिक लेवाना होटल में हुए बड़े अग्निकांड के बाद पुलिस और प्रशासन दोनों पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री की नाराज़गी के बाद LDA अधिकारीयों के हाथ पैर फूले हुए हैं और इस समय वो होटल के दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मंडलायुक्त व पुलिस कमिश्नर को इस अग्निकांड की जाँच के आदेश दिए हैं। दोनों अफसर इस मामले की संयुक्त रूप से जाँच करेंगे। जांच के दौरान होटल के मालिक राहुल और रोहित अग्रवाल के सभी होटलों की जाँच होगी।
बता दें कि आज सुबह लेवाना होटल में भीषण आग लग गई, आग की लपटें उठने सलगिन और चारों तरफ धुंआ उठने लगा, जिसके बाद आसपास भी अफरा तफरी का माहौल हो पैदा गया. घनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम फ़ौरन पहुँच और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह 18 लोगों को होटल से निकाला गया, उस समय तक किसी भी जनहानि की खबर नहीं थी. जनहानि की खबर न्यूज़ चैनलों से मिल रही है, कोई दो मौतें बता रहा है तो कोई चार, फ़िलहाल आधिकारिक रूप से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

