IT Raid On SP Leaders: सपा नेता के करीबी रियल एस्टेट कारोबारी और उसके करीबी के यहां आयकर का छापा

उत्तर प्रदेशIT Raid On SP Leaders: सपा नेता के करीबी रियल एस्टेट कारोबारी...

Date:

लखनऊ। प्रदेश के झांसी में आयकर विभाग की जारी छापेमारी के बीच अब कानपुर में एक बड़े कारोबारी के घर आयकर की छापेमारी से हड़कंप मचा है। आयकर विभाग टीम ने आज बुधवार सुबह कानपुर में रियल एस्टेट के कारोबारी राजेश यादव के घर छापा मारा। कारोबारी राजेश यादव के घर आईटी विभाग की कार्रवाई खबर लिखे जाने तक जारी है। इस छापेमारी को भी झांसी में हुई आयकर विभाग की छापेमारी से जोड़ा जा रहा है।  सूत्रों के मुताबिक राजेश यादव की रियल एस्टेट कंपनी घनाराम इंफ्रा से संबंधों की बात आ रही है। छापेमारी की कार्रवाई को झांसी से जोड़ देख रहे हैं। जहां आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। बताया जाता है कि घनाराम इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी समाजवादी पार्टी नेता श्याम सुंदर यादव की है और आज सुबह से वहां आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।

Read also: लापरवाही ! IIMT University का वीसी बना फर्जी डिग्रीधारी अपराधी, सामने आई प्रबंधनतंत्र की लापरवाही तो शुरू हुई लीपापोती

फिलहाल, कानपुर में राजेश यादव के घर के भीतर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग की तीन टीमें घर में दस्तावेजों को खंगालने में लगी हैं। आसपास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात है। घर के किसी सदस्य को बाहर निकलते नहीं देखा गया। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी  कि छापेमारी के समय रियल एस्टेट कारोबारी राजेश अंदर थे या नहीं। बताया जाता है कि इधर झांसी में भी बिल्डरों और रियल एस्टेट कारोबारियों और समाजवादी पार्टी के एक नेता के घर आईटी की रेड पड़ी है। कानपुर की आयकर विभाग टीम ने झांसी शहर के आठ बड़े कारोबारियों और बिल्डरों के आवास और कंपनी सहित तमान ठिकानों पर छापेमारी की है। जिनमें बसेरा बिल्डर्स और घनाराम कंस्ट्रक्शन भी खामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related