IAS Transfers In UP: उप्र में बड़े स्तर पर आईएएस के तबादले, अमित पाल मेरठ के नए नगरायुक्त बने

उत्तर प्रदेशIAS Transfers In UP: उप्र में बड़े स्तर पर आईएएस के तबादले,...

Date:

मेरठ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस के तबादले कर दिए हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इससे पहले गत मंगलवार को 21 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। उसके बाद फिर से गुरुवार की देर रात 17 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें विशेष सचिव, आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अफसर शामिल हैं। गुरुवार की देर रात हुए 17 आईएएस अधिकारियों के तबादलों में सचिव चिकित्सा शिक्षा गौरीशंकर प्रियदर्शी को ग्राम्य विकास आयुक्त बनाया है।

यूपी मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन प्रबंध निदेशक पद से हटाये गए प्रतीक्षारत कंचन वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन के पद पर भेजा है। सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा रहे शाहिद मंजर अब्बास रिजवी अब सचिव वित्त बनाए गए हैं। वहीं प्रतीक्षारत प्रमोद कुमार उपाध्याय को अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनात किया है। विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डा. वेदपति मिश्रा को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर भेजा है। विशेष सचिव वित्त प्रकाश बिन्दु को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर तैनाती है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा रहे जयशंकर दुबे विशेष सचिव वित्त बनाए गए हैं। 

Read also: Uttarpradesh News Today: शत प्रतिशत विलंबित भुगतान अधिभार छूट के लिए सरकार ने शुरू की एकमुश्त समाधान योजना

विशेष सचिव नगर विकास संजय कुमार सिंह यादव न्यायिक राजस्व परिषद के सदस्य बने हैं। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र प्रसाद प्रबंध निदेशक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पद पर भेजे गए हैं। सोनभद्र के सीडीओ अमित पाल को मेरठ का नगर आयुक्त बनाया है। बहराइच के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार सोनभद्र के सीडीओ होंगे। 

सिद्धार्थनगर सीडीओ पुलकित गर्ग झांसी के नगरायुक्त नियुक्त किये हैं। मुजफ्फरनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयेन्द्र कुमार सिद्धार्थनगर के सीडीओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुजफ्फरनगर सीडीओ आलोक यादव को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप भागिया को मुजफ्फरनगर का सीडीओ बनाया है। बरेली के सीडीओ चन्द्रमोहन गर्ग अब प्रयागराज के नगर आयुक्त होंगे। सिद्धार्थनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जगप्रवेश अब बरेली के सीडीओ बनाए गए हैं। 

1. कंचन वर्मा – महानिरीक्षक निबंधन विभाग
2. गौरी शंकर प्रियदर्शी – आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग
3. प्रमोद कुमार उपाध्याय – अपर महानिरीक्षण निबंधन विभाग
4. शाहिद अंबर अब्बास रिजवी – सचिव वित्त विभाग
5. डा. वेवपति मिश्रा – विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
6. जयशंकर दुबे – विशेष सचिव वित्त विभाग
7. प्रकाश बिंदु – विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
8. महेंद्र प्रसाद – प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
9. संजय कुमार सिंह यादव – सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद
10. सौरभ गंगवार – मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र
11. अमित पाल – नगर आयुक्त मेरठ
12. जयेंद्र कुमार – मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर
13. पुलकित गर्ग – नगर आयुक्त नगर निगम झांसी
14. संदीप भागिया – मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर
15. आलोक यादव – उपाध्यक्ष झांसी प्राधिकरण
16. जग प्रवेश – मुख्य विकास अधिकारी बरेली
17. चंद्र मोहन गर्ग – नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related