हाथरस । सीबीआई टीम हाथरस कांड में तह तक जानने के लिए एक ओर कदम उठाया है। यूपी के हाथरस कांड में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा मारपीट के दौरान मौत के मामले में सीबीआई टींम ने अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपितों का नार्को टेस्ट कराने का फैसला किया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सीबीआई की टीम शनिवार देर शाम सभी को लेकर रवाना हुई थी। अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों को हाथरस पुलिस गुजरात के गांधी नगर लेकर पहुंच गई है। दीपावली से पहले लगातार 42 दिन तक इस केस के हर पहलू की बारीकी से जांच करने वाली सीबीआई ने बूलगढ़ी गांव में एक बार सीन रिक्रेशन भी करवा चुकी है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर के इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में इन चारों का नार्को टेस्ट होगा।इस केस में पहले ही पीड़ित परिवार के साथ प्रत्यक्षदर्शी ने नार्को टेस्ट कराने से साफ इनकार कर दिया है। मृतक के परिजन, आरोपियों के परिजन व इस घटनाक्रम से जुड़े कुछ अन्य लोगों की भी नार्को टेस्ट सीबीआई करा सकती है।
डीएम,एसपी समेत सभी पुलिसकर्मियों से पूछताछ
हाथरस कांड में सीबीआई की जांच लगातार जारी है।सीबीआइ ने इस केस में हाथरस के डीएम तथा एसपी के साथ निलंबित एसपी व सीओ के साथ चंदपा थाना के सभी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। इसके साथ ही चंदपा के सीएचसी तथा अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों से भी जांच एजेंसी ने इस केस के संबंध में गहन पड़ताल की है।

