Gyanvapi Masjid Decision Today : जिला जज की अदालत आज सुनाएगी ज्ञानवापी मामले में फैसला , कोर्ट परिसर में बढ़ाई सुरक्षा

उत्तर प्रदेशGyanvapi Masjid Decision Today : जिला जज की अदालत आज सुनाएगी ज्ञानवापी मामले...

Date:

Gyanvapi Masjid Decision Today : वाराणसी जिला जज की अदालत आज ज्ञानवापी मामले में अपना फैसला सुनाएगी। जिसमें अदालत यह तय करेगी कि किस चाचिका पर पहले सुनवाई की जाए। कोर्ट परिसर में सुबह से ही फोर्स बढ़ा दिया गया है। 
वहीं अंजुमन इंतेजामिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह तय हो कि राखी सिंह सहित पांच अन्य बनाम स्टेट ऑफ यूपी का वाद सुनवाई के योग्य है कि नहीं। आज वाराणसी जिला जल की कोर्ट इसी को तय करेगी की कि विशेष उपासना स्थल अधिनियम 1991 लागू होता है या नहीं।

Read Also : Shahi Idgah Case: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मामले में अगली सुनवाई एक जुलाई को

वाराणसी जिला जज की अदालत आज मंगलवार को फैसला सुनाएगी। फैसले में जिला जज की अदालत ये तय करेगी कि ज्ञानवापी मसले से जुड़ी याचिकाओं में से किस पर पहले पहले सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर विवाद में जिला जज डॉण् अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत सोमवार को दोनों पक्षों में बहस हुई। इस दौरान जिला जज ने दोनों पक्षों की दलीलों केा सुना था। इसके बाद उन्होंने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Read Also : Gyanvapi Masjid controversy : मिले शिवलिंग की नियमित पूजा अर्चना करने की मांग

इसी के साथ ही वादी पक्षए अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की आपत्ति और डीजीसी सिविल के प्रार्थना पत्र पर भी  सुनवाई हुई थी। जिला जज ने सुनवाई के बाद पत्रावली सुरक्षित रखी है। वाद की पोषणीयता पर आज मंगलवार को जिला जज अपना फैसला सुनाएंगे। मुकदमे की सुनवाई के दौरान सोमवार को भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आज भी सुबह से ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। आज अब इसी बात का पहले निर्णय होगा कि विशेष उपासना स्थल अधिनियम 1991 लागू होता है या नहीं। वादी पक्ष अधिवक्ता विष्णु जैन ने कोर्ट में कहा था कि कमीशन कार्यवाही वीडियोए फोटोग्राफ इस वाद से जुड़े साक्ष्य हैं। उसकी वीडियोएफोटोग्राफ की पहले नकल दी जाए। उसके बाद ही दोनों पक्षों से आपत्ति आने के बाद यह तय हो कि वाद पोषणीय है या नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related