New Year Party: नए साल की पार्टी में जमकर बवाल, दबंग महिलाओं संग ले रहे थे जबरन सेल्फ़ी

उत्तर प्रदेशNew Year Party: नए साल की पार्टी में जमकर बवाल, दबंग महिलाओं...

Date:

ग्रेटर नॉएडा में नए साल की एक पार्टी उस समय हंगामा हो गया जब कुछ दबंग टाइप के लोगों ने पार्टी में मौजूद महिलाओं के संग जबरन सेल्फी लेने की कोशिश की, इस बात पर मचा बवाल ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और जमकर हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुँचाने की नौबत आ गयी. इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.

विरोध जताया तो दबंगों ने कर दी पिटाई

दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू के सेंट्रल पार्क में नए साल की पार्टी आयोजित हुई थी. पार्टी सुचारु रूप से चल रही थी कि अचानक सेल्फी लेने पर विवाद खड़ा हो गया. गौर सिटी में ही रहने वाले अजीत कुमार के मुताबिक कुछ लोगों ने उनकी पत्नी और दूसरे रिश्तेदारों के साथ ज़बरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की, महिलाओं ने इसपर विरोध जताया। अजीत कुमार के मुताबिक जब इन लोगों से उन्होंने पूछा कि ज़बरदस्ती सेल्फी क्यों ले रहे हो तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. अजीत के मुताबिक यह लोग उनके दोस्त को मारते पीटते हुए पार्क के बाहर ले गए. इन दबंगों ने सोसाइटी अन्य 3-4 लोगों के साथ भी जमकर मारपीट की. उन्होंने कहा कि यह लोग इससे पहले भी होली और दीवाली के मौके पर ऐसा कर चुके हैं.

दो लोग हिरासत में , जांच जारी

पार्टी में हंगामे के मुताबिक सोसाइटी के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं की शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में लिया है, गार्ड ने भी पार्टी में हंगामा किये जाने की पुष्टि की है, जानकारी के मुताबिक पुलिस मामले की जाँच कर रही लेकिन उसने अभी तक केस नहीं दर्ज किया है और न ही किसी की तरफ से कोई तहरीर दी गयी है, हिरासत में लिए गए दबंग राजनीतिक पहुँच वाले बताये जा रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related