फैशल डिजाइनिंग कॉलेज में मैस का खाना खाकर आधा दर्जन से अधिक छात्राओं की हालात खराब

उत्तर प्रदेशफैशल डिजाइनिंग कॉलेज में मैस का खाना खाकर आधा दर्जन से अधिक...

Date:


फैशल डिजाइनिंग कॉलेज में मैस का खाना खाकर आधा दर्जन से अधिक छात्राओं की हालात खराब

गाजियाबाद। जिले के थाना बापूधाम क्षेत्र में स्थित फैशन डिजाइनिंग कॉलेज (Fashion designing college) में अचानक उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया।जब मैस का खाना खाने के बाद करीब आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों की हालत खराब हो गई। ​सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस और कॉलेज प्रबंधन गहन जांच में जुटा हुआ है। अस्पताल में भर्ती कराए गए छात्रों में से कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।लेकिन अभी भी कुछ छात्रों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

Read also- इग्नू की मदद से व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण उच्च शिक्षा से जुड़ेंगे

मिली जानकारी के अनुसार थाना बापूधाम क्षेत्र में निकला फैशन डिजाइनिंग कॉलेज है। जहां पर अधिकांश छात्र व छात्राएं कॉलेज के हॉस्टल में रहते हैं। आज दिन में 11 बजे खाने के मेस में उस समय हड़कंप मच गया जब खाना खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। गंभीर हालात में छात्र छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मिली तो वह खुद मौके पर पहुंचे और गहन जांच की गई। मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी व छात्रों ने बताया कि मेस में सफाई ना होने के कारण छात्र-छात्राओं की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने बताया कि गत दिवस भी एक छात्राओं को भर्ती कराया था। लेकिन आज आधा दर्जन से ज्यादा छात्र—छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की तबीयत खराब थी उन्होंने बताया कि अचानक ही उनका सर चकराने लगा और जमीन पर गिर गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों का कहना है कि हमने कॉलेज डायरेक्टर (college director) से कई बार खाने को लेकर शिकायत भी की लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...