Power Crisis : यूपी में बिजली की डिमांड से ऊर्जा विभाग के हाथपांव फूले, बंद इकाईयों को शुरू करने की तैयारी

उत्तर प्रदेशPower Crisis : यूपी में बिजली की डिमांड से ऊर्जा विभाग के...

Date:

लखनऊ। भीषण गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश में बिजली की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। यह अब 23538 मेगावाट तक पहुंच गई है। इस बीच शासन की ओर से ललितपुर पावर जनरेशन की 660 मेगावाट की गाड़ी को चालू करा दिया गया है। बुधवार से यहां पर उत्पादन भी शुरू हो गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में तकनीकी या अन्य कारणों से बंद चल रही इकाइयों को भी शुरू कराने के लिए कोशिशें जारी कर दी गई है।

विभिन्न अवसरों पर आपूर्ति, उत्पादन, उपभोक्ता सेवा और राजस्व के मामलों को लेकर मॉनिटरिंग भी की जा रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्राइवेट विद्युत उत्पादन गृहों के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा ने भी बैठक की है। इस बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक के गुरु प्रसाद वितरण निदेशक सहित कारपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों, रिलायंस, बाजाज, लैंको, ललितपुर, एमबी पावर, आर के एम, टीआरएम और के एस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

Also Read : Weather Updates : मेरठ सहित वेस्ट में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि

प्रमुख सचिव ऊर्जा एम देवराज ने सभी उत्पादको से कोयला आपूर्ति की जानकारी ली। उत्पादकों ने बताया कि कोयले की आपूर्ति काफी बेहतर है। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने उत्पादकों से आग्रह किया कि इस समय प्रदेश में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से बिजली की मांग बढ़ गई है। ऐसे में आप लोग ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने का प्रयास करें जिससे कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी के कारण बिजली की मांगों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सामान्य रखने के लिए और उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा बिजली देने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है।

उन्होंने बताया कि 2000 मेगावाट की अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति लेते हुए बढ़ी हुई मांग को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। प्रमुख सचिव ऊर्जा और उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा बिजली देने के लिए प्रयासरत रहें। अधिकारी और कर्मचारी अपने तैनाती स्थल से बाहर न जाएं। पानी और स्तरों पर जिस तरीके की समस्याएं आ रही हैं उनको तुरंत दूर करने की कोशिश करें।

Also Read : Weather Updates : मेरठ सहित वेस्ट में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि

उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से 4 मई तक बिजली विभाग के 1912 टोल फ्री नंबर पर पूरे प्रदेश से ट्रांसफार्मर संबंधी 20211 शिकायतें मिली है। इसमें से 19652 समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। इसी तरह 211472 शिकायतें विद्युत आपूर्ति से संबंधित मिली हैं उसमें से भी 210148 का निस्तारण कर दिया गया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related