गोलियों की आवाज़ से गुंजा मेरठ

उत्तर प्रदेशगोलियों की आवाज़ से गुंजा मेरठ

Date:


गोलियों की आवाज़ से गुंजा मेरठ

  • लॉक डाउन में भी झगड़े ने किया माहौल गर्म

मेरठ। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस से बेखौफ दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी और सीओ कोतवाली कई थानों की फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, एसपी सिटी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार बनियापाड़ा निवासी रहीसुद्दीन और फारुख पक्ष के बीच पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते पहले भी दोनों पक्षों में कई बार फायरिंग हो चुकी है। फारुख पक्ष के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम उसके परिवार के युवक इजलाल और साजिद दूध लेने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रहीसुद्दीन पक्ष के युवकों ने दोनों युवकों की पिटाई कर डाली। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इसी बीच दोनों पक्षों के पुरुष और परिवार की महिलाएं तक आमने-सामने आ गईं। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर पथराव हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह व सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने घरों से फरार हो चुके थे। घटनास्थल से भारी मात्रा में ईंट-पत्थर और कारतूस के खाली खोखे बरामद हुए हैं। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का दावा किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...