Haj Yatra: हज यात्रा के दौरान करिए जमकर खरीदारी, बस सऊदी अरब में करना होगा ये काम

उत्तर प्रदेशHaj Yatra: हज यात्रा के दौरान करिए जमकर खरीदारी, बस सऊदी अरब...

Date:

मेरठ। हज यात्रियों को खरीदारी करने के लिए विदेशी मुद्रा के लिए सऊदी अरब में  परेशान नहीं होना पड़ेगा। हज यात्रियों के सुखद सफर और खरीदारी के लिए भारतीय रुपये को विदेशी रियाल में बदलने की व्यवस्था हज हाउस में की गई है। हज हाउस में हज पर जाने वाले प्रत्येक यात्री10 हजार डालर यानी करीब 7 लाख 60 हजार रुपये सऊदी रियाल में बदलवा सकेंगे। बतां दे की हज कमेटी ऑफ इंडिया हर बार हज पर जाने वाले  यात्री को सऊदी अरब में विदेशी करेंसी की जरूरत को पूरा करने को 2100 सऊदी रियाल खर्च के लिए उपलब्ध कराती है। हालांकि ये हज कमेटी इन रियाल को हज यात्रियों से लिए जाने वाले हज खर्च की राशि में पहले जोड़ देती  है। 

Also Read :  Banaras Serial Blast : जेल में दाखिल होते ही बदला वलीउल्लाह का व्यवहार, जेल प्रशासन ने शुरू की गहन निगरानी

उत्तर प्रदेश से हज पर जाने वाले  यात्री को 2100 रियाल देने की जिम्मेदारी बाम्बे मर्केंटाइल बैंक को दी है। बैंक ने हज यात्रियों को सऊदी रियाल देने के लिए हज हाउस के मुख्य हॉल में काउंटर खोले है। जहाँ हज यात्रियों के पासपोर्ट और टिकट देखकर रियाल बांटे जा रहे हैं। बैंक कर्मचारी नूर ने बताया कि बैंक ने हज यात्रियों को करेंसी बदलने की सुविधा दी है। हज यात्री 10 हजार डालर के बराबर रुपये के बदले सऊदी रियाल ले सकेंगे। वर्तमान समय में एक डालर की कीमत करीब 76 रुपये के बराबर है। ऐसे में प्रत्येक हज यात्री अधिकतम 7 लाख 60 हजार रुपये तक  को सऊदी रियाल बदल सकता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...