कानपुर।1984 में हुए कानपुर के दंगे का भयावह रूप अभी भी लोगों के दिलों को झकझोर रहा है। जिसमें 127 लोगों की मौत हुई थी। सिखों के नरसंहार के बाद सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी लगातार अपनी जांच कर रही है। एसआईटी के डीजी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जांच रिपोर्ट के विषय में जानकारी दी। वही दबंगों की गिरफ्तारी को लेकर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद इस बात की संभावना प्रबल हो जाती है कि अब आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Also read: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत
उल्लेखनीय है सिख दंगा पर बनी एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तारी के आदेश पर ही हो सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सन् 1984 में बड़े पैमाने पर गंगा पूरे देश में हुआ था। जिसमें बड़ी संख्या में सिखों का नरसंहार हुआ था। कानपुर में हुए दंगे को लेकर एसआईटी का गठन किया गया था। जिसमें पुनः विवेचना के भी आदेश हुए थे। पुनः विवेचना के दौरान 11 मामलों में अब तक 60 आरोपियों की पहचान हुई है। सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी के डीजी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दंगाइयों के गिरफ्तारी के विषय में बातचीत हुई।
Also Read : Cheated By Pub-G Game: पबजी गेम टल गन बेचने के नाम पर बच्चों से की 50 लाख की ठगी
दंगाइयों में पूर्व मंत्री का भतीजा सहित अन्य कई ऐसे नाम है। जो समाज में प्रतिष्ठित हो चुके हैं। जिनके खिलाफ सबूत और गवाह दोनों हैं। बताया जाता है गिरफ्तारी की मंजूरी मिलते ही कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी क्रम में एसआईटी ने शासन को पत्र भेजकर 6 महीने का कार्यकाल और बढ़ाए जाने की मांग की है।

