लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत 180 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रांे हेतु कुल 373 महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलोें के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों की विधानसभा वार सूची तथा पर्यटन विभाग में प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये चार वर्ष के कार्यों एवं उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी के समक्ष मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना से सम्बन्धित ऑडियो/वीडियो तथा गीत ‘आओ यूपी चलें ’ का प्रदर्शन किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने एवं आज पाचवें वर्ष में प्रवेश पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज 180 करोड़ रुपये लागत के कुल 373 पर्यटन विकास कार्यों का एक साथ शिलान्यास किया गया है। यह सभी कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किये जायंे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश आज निरन्तर विकास की नई ऊँचाइंयों को छू रहा है। उत्तर प्रदेश अपार सम्भावनाओं का राज्य है और यह प्रदेश देश के समृद्ध राज्यों में खड़े होने की सामर्थ्य रखता है। प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरन्तर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन स्थलों का विकास रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम है। प्रयागराज कुम्भ-2019 में 24 करोड़ पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। इससे वहां के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आमदनी में गुणात्मक वृद्धि हुई तथा बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ। प्रदेश सरकार राज्य के सभी पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यीकरण एवं विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

