प्रयागराज में सरसंघ चालक मोहन भागवत से गुरुवार को मुलाकात करेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में सरसंघ चालक मोहन भागवत से गुरुवार को मुलाकात करेंगे सीएम...

Date:

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के अधिवेशन में शामिल होने प्रयागराज आये सरसंघ चालक मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भेंट करने के लिए कल गुरुवार को आ सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी के आगमन का संभावित कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास पहुँच गया है। इसको लेकर पुलिस- प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है।

संघ प्रमुख भागवत संगम नगरी में 12 अक्टूबर से प्रवास पर हैैं। गौहनिया स्थित जयपुरिया कालेज में 16 अक्टूबर से तीन दिवसीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए वो आये हैैं। भागवत अधिवेशन के बाद कुछ दिन और यहाँ रुकेंगे। इसमें संघ के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैैं। बताते हैैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गुरुवार को दोपहर संघ प्रमुख से भेंट करने के लिए आएंगे।

सीएम योगी के आने का संभावित कार्यक्रम आ गया है। इसको लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू हैं। डीएम संजय कुमार खत्री शाम को गौहनिया पहुंच गए और तैयारियों की कमान संभाल ली है। देर रात आइएएस, आइपीएस व अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

संभावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर विद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेगा। सीएम योगी दोपहर में आएंगे और लगभग एक घंटे यहाँ रहेंगे। इस दौरान संघ प्रमुख के साथ मुख्यमंत्री दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद वो लखनऊ लौट जाएंगे। डीएम का कहना है कि सीएम के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...