भाजपा सरकार हर तबके के लिए कर रही काम: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेशभाजपा सरकार हर तबके के लिए कर रही काम: मुख्यमंत्री योगी

Date:

मेरठ। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर सुबह मेरठ पुलिस लाइन पर उतरा जहां पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन से डोर-टू-डोर कूडा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी सीधे मेरठ कमिश्नरी कार्यालय स्थित सभागार पहुंचे। जहां पर उन्होंने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।ु इस दौरान मेरठ मंडल स्तर के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे। लेकिन जिलों के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा बैठक में भाग लिया। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और योजनाओं की प्रगति को लेकर तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी कीमत में अपराध पर नियंत्रण करें। इसी के साथ उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्य योजनाओं की हकीकत जानने के लिए मौके पर पहुंचकर जांचने के निर्देश भी दिए।

कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में विकास की परियोजनाओं के प्रस्तुतिकरण व आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद सीएम योगी वहां से सीधे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह पहुंचे। जहां पर उन्होंने किसानों को घरौनी और छात्रों को टैबलेट वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार हर तबके को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि आज मेरठ की क्रांतिभूमि में आकर संवाद करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मेरठ का इतिहास पौराणिक है। यहां की पहचान भी पौराणिक है। मेरठ में औघड़नाथ मंदिर सिर्फ धर्मिक स्थल नही है। यह भारत देश की स्वाधीनता का एकीकरण स्थल भी है। मेरठ में धन सिंह कोतवाल और मातादीन वाल्मीकि जैसे क्रांतिकारियों ने  क्रांति की ज्वाला को जलाया है।

Read also: मेरठ बनेगा उत्तर प्रदेश के ‘ओलंपिक मिशन’ का गेटवे

सीएम योगी ने कहा कि पिछले आठ साल से देश में नए भारत का निर्माण हो रहा हैै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाओं का केंद्र बिंदु में जाति, मज़हब को नही बल्कि गांव, युवाओं, महिलाओं को जोड़ा है। आज उसके चमत्कारिक परिणाम  सामने आ रहे हैं। देश के प्रत्येक वर्ग को लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। लोक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अब लाभार्थी के खाते में डीबीटी के जरिए पहुंच रहा है। डिजिटल इंडिया की क्रांति का लाभ देश के आम लोगों को मिला है। यह वर्ष देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव का  है। यह उस हर व्यक्ति का सौभाग्य है जो आजादी के इस अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर इसको मना रहा है। इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना में भारत का प्रबंधन पूरे विश्व में सराहनीय रहा है।

सीएम ने कहा कि देश की आबादी 135 करोड़ है। हमारा टीम वर्क रहा जिसमें भारत में 200 करोड़ वैक्सीन देश में लगी है। जबकि कोरोना में अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देश पूरी तरह से फेल हो गए। 200 करोड़ वैक्सीन डोज़ लगना और राशन की व्यवस्था करना सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है। भारत ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित है। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश आवास गांव की आबादी की जमीन पर बने थे। अगर मकान गिर गया तो दोबारा बनाने में परेशानी होती थी। पहली बार ड्रोन तकनीक से पूरे प्रदेश में सर्वे कराया गया। इसके बाद नक्शे के अनुसार मैपिंग कराकर घरोनी तैयार हुई। 34 लाख लोगों को इससे मालिकाना हक मिला है मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे आदि एक्सप्रेसवे बनाये जा रहे हैं। जिसके बाद मेरठ से प्रदेश के किसी भी हिस्से में पहुंचना बहुत ही आसान होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...