CM Yogi Adityanath Two Days Visit: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ठाकुर जी के दर्शन कर आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेशCM Yogi Adityanath Two Days Visit: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ठाकुर जी के...

Date:

आगरा। मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन आज मंगलवार को ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर गर्भगृह, ठाकुर केशव मंदिर, योगमाया मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 15 मिनट तक श्रीकृष्णजन्म स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मस्थान परिसर में भागवत भवन में राधा-कृष्ण के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री का काफिला कार से गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल को रवाना हुआ। रसखान समाधि स्थल का मुख्यमंत्री के हाथों जीर्णोद्धार किया गया।

Also Read : CM Yogi Meerut Visit : मेरठ के आसमान पर पांच घंटे प्रतिबंधित रहेगा ड्रोन उड़ाना, ये है सीएम की सुरक्षा व्यवस्था

परिसर भ्रमण के बाद सीएम ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान करीब चार हजार करोड़ के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना पहुंचें और वहां राधारानी के दर्शन के साथ संत विनोद बाबा से मिलकर उनका आर्शिवाद भी लिया। इसे बाद मुख्यमंत्री आगरा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंन भाजपा नेताओं से मुलाकात की। अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में ही हैं। कुछ समय बाद वे राजकीय विमान से राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...