देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में यूपी का योगदान ज़रूरी: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेशदेश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में यूपी का योगदान ज़रूरी:...

Date:

भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी के योगदान को लेकर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी बात कही. यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को अगर 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाना है तो यूपी की की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन की बनाना होगा। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में यूपी का योगदान होना बहुत ज़रूरी है. मुख्यमंत्री लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘नेशनल अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट कॉन्क्लेव’ को सम्बोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिक को सभी सुविधाएँ देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. 

सीएम योगी ने कहा हमारी सरकार पिछले पांच सालों में अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए जो प्रयास किये उनका परिणाम अब सामने आने लगा है. उन्होंने कहा कि कहा कि हमारे पास जो अर्बन बॉडीज थे वहां पर जो कार्ययोजना होनी चाहिए थी वह पिछली सरकारों की राजनितिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण धरतल पर नहीं उतर सकी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां देश का हर छठा व्यक्ति निवास करता है इसलिए इसकी अर्थव्यवस्था को भी 1 ट्रिलियन डॉलर की बनाने की ओर आगे बढ़ने की ज़रुरत है. 

सीएम योगी ने इसके लिए शहरीकरण को एक जरुरी शर्त बताते हुए कहा कि ईज ऑफ लिविंग और इकनोमिक डेवलोपमेन्ट के लिए शहरीकरण की जो हमारी सोच है उस पर  अगर व्यवस्थित रूप से चला जाय तो एक समय सीमामें हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकते हैं. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कॉन्क्लेव’ में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश नितिन रमेश गोकरण भी मौजूद थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...