Bahraich News : गैंगरेप के बाद कक्षा नौ की छात्रा की हत्या, फंदे में लटका मिला शव

उत्तर प्रदेशBahraich News : गैंगरेप के बाद कक्षा नौ की छात्रा की हत्या,...

Date:

बहराइच। यूपी में एक और गैगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें बहराइच में कक्षा नौ की लापता छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद छात्रा का शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। गांव में तनाव का माहौल है। थाना हरदी क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने गैंगरेप के बाद बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया। 
पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी शाम पांच बजे घर से गायब हो गई। उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ में फंदे से लटका मिला।

पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसओ ज्ञान सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया ग है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात छात्रा का शव घर पहुंचा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हरदी थाना पहुंचकर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी।  मामले को तूल पकड़ता देख देर रात पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी, सीओ जेपी त्रिपाठी के साथ हरदी पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। आज सोमवार को एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने-बुझाने के बाद स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान हरदी के अलावा अन्य थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related