पांच जुलाई से यूपी में खुलेंगे सिनेमाघर, जिम और स्टेडियम

उत्तर प्रदेशपांच जुलाई से यूपी में खुलेंगे सिनेमाघर, जिम और स्टेडियम

Date:


पांच जुलाई से यूपी में खुलेंगे सिनेमाघर, जिम और स्टेडियम

लखनऊ: प्रदेश में कम होते कोरोना के मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों, जिम, स्पोर्ट स्टेडियम को खोलने के निर्देश दिए हैं. हालांकि इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा. इसके साथ सीएम योगी ने प्रदेश में ‘हेल्थ एटीएम’ बनाने के निर्देश भी दिए हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिनेमा हॉल संचालकों की जरूरतों और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को कहा है. सीएम ने कहा कि कोविड का असर सिनेमाहाल संचालकों के व्यवसाय पर पड़ा है जिनकी जरूरतों, समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए.

हेल्थ एटीएम में लगने वाली एडवांस मशीनों के माध्यम से लोग बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने यूपी के गांव, कस्बों और महानगरीय क्षेत्रों में लगने वाले इन हेल्थ एटीएम के संचालन के लिए टेक्नीशियनों को ट्रेनिंग देने के भी निर्देश दिए हैं. सीएम इस सुविधा के लिए जल्द से जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...