नोएडा। सीबीआई की टीम ने आम्रपाली ग्रुप के देशभर में करीब 29 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सीबीआई की कई टीमों ने नोएडा के आम्रपाली के ठिकानों सहित दिल्ली, उत्तराखंड और बिहार में 29 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। सीबीआई आम्रपाली ग्रुप द्वारा अरबो का फंड एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने के जांच कर रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान फंड ट्रांसफर की बात सामने आई थी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और ईओडब्ल्यू भी जांच में जुटी हैं।
Also read: सीबीआई ने एनएसई के पूर्व सीईओ रवि नारायण से की पूछताछ
जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम गत गुरुवार को गुपचुप तरीके से दोपहर नोएडा सेक्टर 44 स्थित सोसायटी में पहुंचीं। यहां टीम ने एक टावर में दो फ्लैटों को बंदकर छानबीन गहनता के साथ की। सूत्रों की माने तो टीम ने आम्रपाली ग्रुप की अन्य कंपनियों के निदेशकों के यहां पर भी एक साथ छापेमारी की। आम्रपाली ग्रुप से जुड़े लोगों के 29 ठिकानों पर सीबीआई ने एक साथ छापेमारी की। इनमें सीबीआई ने आम्रपाली ग्रुप के नोएडा, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड और एनसीआर के दूसरे स्थानों पर भी छापेमारी की है। आम्रपाली ग्रुप ने दिवालिया घोषित होने के पहले फंड ट्रांसफर किया था। ऐसे सबूत सीबीआई और ईडी को मिले हैं।
Also read: Noida News: एक्शन में खाकी,दो घंटे के भीतर दो मुठभेड़, बदमाशों के पैर में लगी गोली
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऐसे सबूत भी पेश किए गए जिसमें आम्रपाली ग्रुप के दिवालिया होने के पहले अरबो रुपये ट्रांसफर किया गया। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल आम्रपाली ग्रुप कंपनियों को दिवालिया घोषित करके निदेशकों की संपत्तियां जब्त कर चुका है। एनबीसीसी आम्रपाली के करीब 30 हज़ार फ्लैटों का निर्माण कर रही है।

